दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रहा है. लगातार बढ़ता प्रदूषण दिल्ली की हवा में जहर घोल रहा है. आज यानी सोमवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों का AQI 400 के पार है, और स्थिति गंभीर है. इनमें आनंद विहार का AQI- 431 और बवाना का 401 है. इसके अलावा 23 इलाके रेड जोन में हैं, जहां का AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है. इनमें ज्यादातर इलाकों का AQI लगातार 350 के पार बना हुआ है.

रेड जोन में शामिल इलाकों में अलीपुर का AQI 328, अशोक विहार का 366, बुराड़ी क्रॉसिंग का 342, चांदनी चौक का 371, कर्णा सिंह का 309, दिलशाद गार्डन का 315, ITO का 304, जहांगीरपुरी का 377, मुंडका का 356, नरेला का 345, नेहरू नगर का 321, नॉर्थ कैंपस का 317, ओखला फेज 2 का 314, पटपड़गंज का 321, पंजाबी बाग का 327, पूसा का 303, आर के पुरम का 316, रोहिणी का 379, शादीपुर का 320, सीरीफोर्ट का 314, सोनिया विहार का 350, विवेक विहार का 366, वजीरपुर का 388 है.

इन इलाकों में 300 से कम AQI
वहीं जिन इलाकों में 300 से कम AQI है, लेकिन हवा की गुणवत्ता खराब है. उनमें DTU का 293, द्वारका सेक्टर-8 का 290, IGI एयरपोर्ट का 257, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 294, लोधी रोड़ का 267, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम का 281, मंदिर मार्ग का 290 AQI है.नजफगढ़ और अरबिंदो मार्ग में 200 से भी कम AQI है. नजफगढ़ का AQI-173 और अरबिंदो मार्ग का AQI-149 है.

रेड जोन में 23 इलाके
हालांकि, रविवार के मुकाबले आज दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार है, जहां कल 27 इलाके रेड जोन में थे. वहीं आज 23 इलाकों में रेड अलर्ट है. प्रदूषण के चलते दिल्ली के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है. दिल्ली की हवा में घुला जहर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. सुबह के समय दिल्ली में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. बढ़ते AQI के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसे परेशानियां लोगों को होने लगी हैं.

ऐसे में दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप (GRAP) के स्टेज-II को लागू किया गया है. ग्रैप के स्टेज-II के चलते निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर सख्त निगरानी, सड़कों की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव, धूल फैलाने वाले कार्यों पर रोक और खुले में कचरा या कूड़ा जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है.